गुना नगर: कंचनपुरा नर्सरी के पास पुरानी रंजिश में दंपति ने तीन लोगों पर लगाए मारपीट करने के आरोप, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
गुना के केंद्र थाना क्षेत्र की कंचनपुरा नर्सरी के पास बाइक सवार दंपति ने पुरानी रंजिश में तीन लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। फरियादी मलखान पुत्र बुंदेल सिंह यादव निवासी डांग देवरी ने पुलिस को बताया कि पत्नी ममता बाई के साथ वह गुना बाजार से सामान लेकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ता रोककर 3 लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।