गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी में सास व जेठानी और देवरानी में हुई मारपीट, शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में सास व जेठानी और देवरानी ने मारपीट का आरोप लगाया है। पहले पक्ष में कुसुम ने देवरानी रीना कोरी पर मारपीट का आरोप लगाया, वहीं दूसरे पक्ष में रीना ने जेठानी कुसुम और सास राम सखी कोरी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच में लिया है।