गुना नगर: चाइनीज मांझे पर रोक लगाए जाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री के नाम गुना कलेक्टर को दिया धन्यवाद ज्ञापन
चाइनीज़ मांझे पर प्रतिबंध लगाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री के नाम गुना में कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापन दिया है। सरकार ने एमपी राजपत्र में अधिसूचना जारी कर चाइनीज़ मांझे के निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय, उपयोग, आपूर्ति, आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने पर 5 वर्ष का कारावास या ₹1 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।