मुरैना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म में खुलेआम मांस धोने का VIDEO वायरल, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल
मुरैना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खुलेआम मांस को पानी से धोती नजर आ रही है। वीडियो में मांस का पानी प्लेटफॉर्म पर फैलता और पास में कुत्ता मांस के टुकड़े खाते दिखाई दे रहा है। यात्रियों को बदबू से परेशान होने का दावा भी किया जा रहा है। ए-ग्रेड स्टेशन पर सामने आए इस वीडियो ने रेलवे की स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।
#मुरैना #morena #रेल Ministry of Railways, Government of India