स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न्स का पेन-डाउन प्रदर्शन शुरू। उत्तराखंड के चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स ने सोमवार से शांतिपूर्ण पेन-डाउन प्रदर्शन शुरू किया है। इंटर्न्स वर्तमान में मिल रहे ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर न्यूनतम ₹30 हजार किए जाने की मांग कर रहे हैं। इंटर्न्स का कहना है कि मांग को लेकर पहले भी शासन और अधिकारियों के समक्ष पक्ष रखा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इंटर्न्स ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और मरीजों के हित में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रभावित न हों, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है।
Pauri, Garhwal | Sep 7, 2026