➡️ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सागर-मोहरी मार्ग के कर्रापुर टोल प्लाजा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ मां के नाम महाभियान के अंतर्गत सागर-मोहरी मार्ग पर स्थित कर्रापुर टोल प्लाजा परिसर (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-934 के किलोमीटर 15) में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जन-जागरूकता और पर्यावरण हितैषी गतिविधि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अंतर्गत परियोजना कार्यान्वयन इकाई सागर द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर एनएचएआई के अधिकारी, टोल प्लाजा का स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और समृद्ध बनाने का संकल्प लेते हुए इस महाभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026