जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम बांका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मानस पाठ सहित विशाल भंडारा
जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ के अन्तर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती को समर्पित है।
इसके अन्तर्गत बड़ा आयोजन बिरसा मुंडा शोध समिति ग्राम बांका के सहयोग से 15 नबम्बर को सतना जिले के मझगवां जनपद के जनजातीय बाहुल्य ग्राम बांका में सम्पन्न होगा, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह एवं मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
Majhgawan, Satna | Nov 13, 2026