Public App Logo
सिंहेश्वर मंदिर पंडाल में शादी के पटाखे से लगी आग:मधेपुरा में 30 प्रतिशत हिस्सा जला, दूल्हे समेत 3 हिरासत में मधेपुरा के सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह शादी समारोह के दौरान पटाखे की चिंगारी से पंडाल में आग लग गई। घटना करीब 3.45 बजे की है। आग लगते ही मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। पंडाल का करीब 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि टेंट हाउस के कर्मचारियों, मंदिर सुरक्षा गार्डों और अग्निशमन टीम की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे आग मुख्य मंदिर और आसपास के हिस्सों तक फैलने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। - Bihar News