बक्सर: चुरामनपुर में NH-922 पर ट्रक और बस की टक्कर में ग़लत साइड से आ रही बस व ड्राइवर पर प्राथमिकी दर्ज।
Buxar, Buxar | Apr 30, 2025 एक दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र थाना के चुरामनपुर में बक्सर पटना एनएच-922 पर हुए सड़क हादसे में बस व उसके ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसकी जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मंगलवार को 7:00 बजे संध्या में बताया कि नाथ रथ नामक बस को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक व सहायक चलाक फरार हो गये हैं. बस आरा की है.