बक्सर: डीएम ने आइटी सहायकों के साथ कार्यालय में समीक्षा बैठक की, ऑफलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ाने पर दिया ज़ोर
Buxar, Buxar | Apr 29, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आइटी. सहायकों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर कार्यालय कक्ष में की गई. लोक सेवाओं के अंदर लंबित आवेदनों का अंचलवार समीक्षा करते हुए उसके तुरंत निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक प्रखंड आरटीपीएस काउंटर पर ऑफलाइन आवेदन बढ़ाने का निर्देश दिया.