डंडा: डंडा प्रखंड के थरिया में शारदीय नवरात्र की नवमी पर विशाल भंडारा, आज और कल सजेगी भक्ति जागरण की महफिल
Danda, Garhwa | Oct 19, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड में शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पावन अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में माता रानी के पूजा अर्चना एवं जयकारों के साथ कई स्थानों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। थरिया गांव में भी आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत नवमी तिथि यानी सोमवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया