चाईबासा | उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा बुधवार को बाईपास चौक के समीप बुधवार दो बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन ने किया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट जांच पड़ताल किया।