रेवदर: रेवदर में चला स्वच्छता का महाअभियान, अधिकारियों के साथ आमजन ने संभाली सफाई की कमान, प्रशासन ने दिया स्वच्छता का संदेश
Reodar, Sirohi | Oct 2, 2026 रेवदर मे"विकसित भारत जन सेवा अभियान" के तहत विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।स्वच्छता अभियान की शुरुआत रेवदर के तहसील तिराहे से हुई, जो सरेसी माता मंदिर तक चलाया गया। इस दौरान रास्ते में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा और गंदगी हटाई गई