कांके: चुटिया थाना क्षेत्र से एक बाइक की हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2024 रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। बता दें चोरों ने सबसे पहले रेकी की उसके बाद बहुत ही सफाई से बाइक चोरी कर फरार हो गए। सीसीटीवी में तस्वीर कैद हुई है उसमें दो की संख्या में चोर नज़र आ रहे हैं। फिलहाल बाइक की चोर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।