कांके: रांची स्थित राजभवन में जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की ली शपथ
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2024 जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी ने आज झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष समेत हाईकोर्ट के कई अधिवक्ता मौजू