सूरजपुर: बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन में लाइफलाइन एक्सप्रेस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया
बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की विश्व की पहली मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ट्रेन ‘लाइफलाइन एक्सप्रेस’ के निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। 16 अगस्त से 5 सितंबर तक 21 दिनों तक चलने वाले शिविर में क्षेत्रवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। इसमें विशेष रूप से आंखों की जांच।