सेन्हा: लोहरदगा पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप, एसपी समेत 200 पुलिसकर्मियों ने कराई स्वास्थ्य जांच
लोहरदगा पुलिस लाइन बक्सीडीपा में सोमवार को पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह मेडिकल कैंप सुबह से शाम लगभग 4:30 बजे तक SP सादिक अनवर रिज़वी के निर्देश पर आयोजित हुआ।