पटना ग्रामीण: तेज प्रताप के जीवन में तीसरी एंट्री, पहले ऐश्वर्या, फिर अनुष्का और अब निशु सिन्हा, कंपनी में निशु इकलौती पार्टनर
तेज प्रताप यादव की लव लाइफ की खबर लगातार सुर्खियों में है। एक तरफ जहां तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है तो वहीं अनुष्का यादव के साथ भी तेज प्रताप यादव 12 साल से रिलेशनशिप में है। इस बात की जानकारी तेज प्रताप यादव के आईडी से पोस्ट कर दी गई थी। हालांकि बाद में उसे पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया था।