पटना ग्रामीण: राजापुल पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की, कई नेता हिरासत में
रेप पीड़िता बच्ची की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल मार्च निकाला। इस दौरान सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे राजापुल पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच खूब धक्का मुक्की हुई। बढ़ रहे हंगामा को देखते हुए पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं को डिटेन कर लिया और सभी को पुलिस बस में बैठाकर थाने ले जाया गया।