पटना ग्रामीण: हल्ला बोल मार्च में राजा पुल पर बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन
रेप पीड़िता बच्ची को लेकर PMCH में की गई लापरवाही और बच्ची की मौत को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सदाकत आश्रम से सीएम हाउस के लिए हल्ला बोल मार्च निकाला। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजा पुल के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर हीं प्रदर्शन करने लगे।