रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 चोरी की बाइक बरामद की
रामगढ़ पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 20 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं, जिनकी पहचान कबाड़ी और गैरेज संचालकों की मदद से बदल कर बेची जाती थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।