बिलासपुर: चौकी बिलासपुर में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
दिनांक 8 अक्टूबर 2026 समय लगभग 5:00 बजे उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी बिलासपुर में दशहरा एवं नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में तहसीलदार बिलासपुर विनोद वर्मा एवं पुलिस चौकी बिलासपुर प्रभारी अशोक ठाकुर की उपस्थिति में पर्व के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।