चूरू: चूरू जिले में दो चरणों में होगा मतदान, आदर्श आचार संहिता लागू, अंतिम तिथि 31 अगस्त को नामांकन
Churu, Churu | Aug 19, 2026 राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय आम चुनाव-2026 की घोषणा के साथ ही चूरू जिले के सभी संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में बुधवार शाम से आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि जिले में नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे।