भितरवार: शादी में स्टेज पर हर्ष फायर करना पड़ा भारी, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी हुआ फरार
नगर भितरवार स्थित राधा रानी मैरिज गार्डन में विवाह कार्यक्रम के दौरान हुआ हर्ष फायर। पुलिस टीम जतरती गांव में उसके घर दविस देने पहुंची, आरोपी पुलिस को देखकर घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि हथियार के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रशासन ने हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगा रखा है।