HAPUR DESK : हापुड़। दिल्ली रोड पर शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार टाटा पंच कार एचडीएफसी बैंक के शटर से जा भिड़ी। कार चालक ने एक बार टक्कर मारने के बाद वाहन नहीं रोका, बल्कि दोबारा बैंक के शटर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने पहुंची टाटा पंच कार अचानक बैंक के शटर की ओर गई और तेज गति से टकरा गई। पहली टक्कर के बाद भी कार वहीं नहीं रुकी और कुछ ही देर में दूसरी बार शटर को टक्कर मारी। लगातार हुए दो प्रहारों से बैंक का शटर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार मौके से निकल गई।
रात के समय बैंक के आसपास मौजूद राहगीरों ने शटर टूटने की घटना देखकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौ�
Baghpat, Bagpat | Aug 21, 2026