नवाबगंज: राष्ट्रीय आह्वान पर हरख में निकली तिरंगा यात्रा, किसानों ने दिया एकता का संदेश
बाराबंकी में राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को करीब साढ़े 12 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने हरख क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा हरख स्थित गल्ला मंडी से शुरू होकर सतरिख और नानमऊ होते हुए हरख ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।