पटना ग्रामीण: जगनपुरा में इनोवा कार से 41 कार्टन विदेशी शराब जब्त, उत्पाद अधिकारी ने दी जानकारी
मंगलवार की रात करीब 10 बजे उत्पाद विभाग और पुलिस ने जगनपुरा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर इनोवा कार से 41 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उत्पाद अधिकारी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।