अपनों के साथ कांग्रेस नेता अशोक मेहता ने मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राष्ट्रीय कदम न्यूज़ | नारायणगढ़
हल्का नारायणगढ़ से कांग्रेस नेता अशोक मेहता ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार और करीबियों के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाया। दीपावली के अवसर पर उन्होंने अपनों के साथ खुशियों के पल साझा किए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में अशोक मेहता अपनों के साथ दीपावली की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है। दीपों के इस त्योहार पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।