हाथरस: चंद्रपा के कस्बे में शराब पीकर देवर ने भाभी से की जमकर मारपीट ईटों से मारकर किया घायल पुलिस ने कराया अस्पताल मे मेडिकल
चंद्रपा थाना क्षेत्र के कस्बे में शराब पीकर देवर ने भाभी से जमकर ईटों से मारकर मारपीट कर दी! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! इस मारपीट में महिला अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई! परिजनों द्वारा इस मामले की थाने में शिकायत की गई है! शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!