हाथरस: गांव लाडपुर के पास तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी गंभीर घायल व्यक्ति को पुलिस एंबुलेंस से लाई अस्पताल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर के पास तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई! जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ! अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की मौके पर भीड़ गई! ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है!