हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब, पुलिस ने युवती का कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई युवती को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। युवती के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण करते हुए मामले मे आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।