हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र में घटित दुष्कर्म की घटना में नामजद सभी बाल अपचारियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत घटित दुष्कर्म की घटना एवं घटना कारित करने वाले नामजद सभी बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा मे लेने के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है।