गढ़मुक्तेश्वर: बृजघाट गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबा युवक, पुलिस व गोताखोर कर रहे युवक की तलाश
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र बृजघाट गंगा में बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र गांव हिसाली से गंगा स्नान करने आया सुनील नाम का युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया है जब युवक डूबा तो अन्य श्रद्धालुओं ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है अब पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे युवक की तलाश कर रही है।