गढ़मुक्तेश्वर: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 27 पव्वे अवैध शराब बरामद।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कस्बा व थाना बहादुरगढ़ निवासी पूरन सिंह को भदस्याना रोड से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 27 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई हैं।