गढ़मुक्तेश्वर: गांव पलवाड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत व एक की हालत गंभीर
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव पलवाड़ा मार्ग पर सोमवार की तड़के बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिसमें बाइक सवार दो लोग देवेंद्र और सोराज की मौके पर मौत हो गई जबकि हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अभी भी अस्पताल में उपचार जारी है पुलिस ने दोनों मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।