गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली पुलिस ने चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे से किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिंभावली पुलिस ने चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे जनपद गाजियाबाद के गली नंबर 5 हिंडन विहार थाना नंदग्राम निवासी अफसर को थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी गाड़ी बरामद हुआ है।