गढ़मुक्तेश्वर: गांव जखेड़ा रहमतपुर में जमीनी विवाद में चली गोली। गोली लगने से युवक घायल।
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने अवैध हथियारों से गोली चला दी। जिसके बाद संजीव नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।