गढ़मुक्तेश्वर: गांव वेट नहर के पास से पुलिस ने घटना करने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को चेकिंग के दौरान 1 तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को घटना करने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त इस्लाम पुत्र हनीफ को चेकिंग के दौरान गांव वेट नहर के पास से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्त खिलाफ पूर्व में दर्ज है करीब आधा दर्जन अपराधिक मुकदमे।