नगर के जय स्तंभ चौराहे से मंडलेश्वर रोड होते हुए नर्मदा पुल तक करीब छह किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले लंबे समय से बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्रॉसिंग मार्ग के दौरान दोनों ओर से वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। लगातार हादसो