अंबाह में अधिवक्ताओं ने शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम रामनिवास सिकरवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रोटेक्शन एक्ट तुरंत लागू करने और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की, साथ ही सुरक्षा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।