गुरुआ: बीआरसी कार्यालय के समक्ष रसोईया ने किया धरना प्रदर्शन मध्यान भोजन हुआ बंद
Gurua, Gaya | Feb 1, 2024 बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर प्रखंड के सैकड़ों की तादात में रसोइयों ने अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर गुरूवार को बीआरसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान हड़ताली रसोइयों ने नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन के दौरान रसोइयां 1650 सौ में दम नहीं 10 हजार से कम नहीं आदि नारे लगा रहीं थीं।