सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की निवासी किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपने जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन -फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।