कोल: महादेव स्विमिंग पूल में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने खैर बाईपास पर डेड बॉडी रखकर लगाया जाम, कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Apr 22, 2025 महादेव स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और उसके बाद शव को रोड पर रखकर खैर बाईपास रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया है। परिजनों का आरोप है की स्विमिंग पूल संचालक ने युवक की हत्या कर शव को पूल में फेंका है।