चरखारी: चरखारी में दबंग ने 75 वर्षीय वृद्धा को पीटा, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया
चरखारी के हथिखाना निवासी सतेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह उनकी 75 वर्षीय बुआ चंदी देवी पत्नी परमलाल, निवासी चिंतेपुरा की पड़ोसी उमेश पुत्र रामप्रसाद अहिरवार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उमेश ने गाली-गलौज करते हुए वृद्धा को पीट दिया, जिससे आंख और सिर में गंभीर चोट आई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे महोबा रेफर किया गया है।