सारंगपुर: नरसिंहगढ़ में सीएम के आगमन को लेकर मंत्री, कलेक्टर और एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए निर्देश
नरसिंहगढ़ में 12 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों को खाते में किस्त डालने पहुंचेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार ,नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा, राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, एसपी अमित तोलानी ने सोमवार शाम 5 बजे अधिकारियों के साथ सभा स्थल का दौरा कर जायज लिया।ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।