सारंगपुर: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल की सख्त चेतावनी, सारंगपुर जनपद में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
सारंगपुर जनपद सभागार में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने शनिवार को शाम 4:00 बजे क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। जहां अधिकारियों के साथ पेयजल, सिंचाई, सड़क ,आवास स्वच्छता, मनरेगा, महिला सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए।