सारंगपुर: सारंगपुर में राज्यमंत्री ने धोती कुर्ता पहनकर जनता दरबार में सुनी समस्याएं, उम्मीदों पर खरा उतरने का दिया आश्वासन
धोती कुर्ता पहन का सारंगपुर विधायक राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने सेवा सदन में जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। रविवार को 3:00 बजे मंत्री ने समस्याओं को लेकर तत्काल अधिकारियों को अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीद पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता है ।आपके विश्वास से यह जन सेवक यात्रा निरंतर जारी रहेगी।