टीकमगढ़: उगड़ वैसा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया
टीकमगढ़ जिले के उगड़ वैसा गांव के पास मंगलवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम दीपक अहिरवार निवासी लड़वारी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि दीपक चार पहिया वाहन से स्कूली बच्चों को छोड़कर उगड़ वैसा के पास सड़क पर खड़ा हुआ तो उसे एक टैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।u