कुटुंबा: अंबा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस प्रतिमा स्थापित नहीं होगी, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
अंबा थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पवन कुमार ने की। इसमें विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार ने पूजा समितियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील