पाटन: जमुनिया नहर के पास पाटन पुलिस ने 346 देसी पाव के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया की विश्वसनीय मुखजीर से सूचना मिली की धनेटा निवासी देवकरण अधिक मात्रा में शराब लेकर जमुनिया नहर वाले रास्ते से घर जाएगा। इसके बाद मुखबिर की बताएं स्थान पर दबिश दी गई और आरोपी को 346 पाव देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया।